किसानों–ग्रामीणों के लिए रेडियो आज भी सबसे भरोसेमंद माध्यम: सीएम साय

0
IMG-20260213-WA0721.jpg

विश्व रेडियो दिवस पर रायपुर में राष्ट्रीय आयोजन, ‘रेडियो और एआई’ पर मंथन

रायपुर। विश्व रेडियो दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर में आकाशवाणी और यूनेस्को के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया। इस वर्ष विश्व रेडियो दिवस की थीम ‘रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)’ रखी गई, जिस पर विशेषज्ञों और वक्ताओं ने विस्तार से विचार रखे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और ग्रामीण अंचलों के लिए आकाशवाणी आज भी विशेष भूमिका निभा रहा है। तेज रफ्तार डिजिटल युग में भी रेडियो की विश्वसनीयता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी ने हमेशा संतुलित, प्रमाणिक और जनहितकारी सूचना दी है, यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। सीएम साय ने बताया कि प्रदेश में एफएम ट्रांसमीटरों के विस्तार से जल्द ही छत्तीसगढ़ की करीब 95 प्रतिशत आबादी तक आकाशवाणी की पहुंच सुनिश्चित हो जाएगी।

NTPC World Environment Day

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में रेडियो और एआई का समन्वय जनसेवा के लिए नई संभावनाएं खोलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि रेडियो की व्यापक पहुंच और प्रभाव का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता।

आकाशवाणी के महानिदेशक ने स्वागत भाषण में कहा कि रेडियो समाज के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार रहा है। उन्होंने बताया कि आकाशवाणी 23 भाषाओं और 182 बोलियों में प्रसारण कर देश के दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ रहा है। बदलती तकनीक के साथ आकाशवाणी भी खुद को निरंतर अपडेट कर रहा है और एआई का उपयोग श्रोताओं से जुड़ाव बनाए रखते हुए किया जाएगा।

समारोह में की क्षेत्रीय संचार एवं सूचना सलाहकार हज्जाज माले ने रेडियो की वैश्विक विश्वसनीयता और व्यापक पहुंच की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर ‘स्वाधीनता का जयघोष’ स्मारक श्रृंखला के अंतर्गत छह विशेष संगीत प्रस्तुतियों का डिजिटल विमोचन किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर रेडियो की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। विशेषज्ञों ने एआई के प्रभावी उपयोग, भविष्य की संचार चुनौतियों और रेडियो की बदलती भूमिका पर विचार साझा किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!